यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, मार्च 10, 2010

सर्वे का खंडन

जिस तरह से भारत में रहने वाले लोगो को सुन्दरता के लिए दुनिया में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है, यह गलत तो है ही, लेकिन पक्ष पात पूर्ण भी है क्योंकी जिस तरह से इंग्लैंड और अमेरिका के लोग रहते हैं, इस तरह से देखा जाय तो यह बहुत ही गन्दा तरीका है की यहाँ के लोग तो ६ -६ महीने चादर ही नहीं धोते साफ सफाई ही नहीं रखते , सिर्फ ड्राईक्लीन ( सूखा स्नान) होने से ही नहीं बात बनती , लोगो को और भी कुछ देखना चाहिए, केवल चमड़ी की ही चमक से परिणाम नहीं निकलना चाहिए क्योंकि भारतीय लोग तो सदाबाहरी लोग होते हैं उनके लिए क्या जाड़ा क्या बरसात क्या गर्मी सभी मौसम में एक जैसे ही रहतें है, जिसे प्राकृतिक सुन्दरता कहा जा सकता है
ऐसे में सिर्फ बनावटी सुन्दरता के लिए प्रथम स्थान क्यों निर्धारित किया गया है , भारतीयों की सुन्दरता अनोखी सुन्दरता है जो की पूरी दुनिया में नहीं है, सुस्मिता सेन , ऐस्वर्याराय, प्रियंका चोपड़ा, जैसी बिस्वासुंदरियां अपनी सौन्दर्ता के लिए जानी जाती है, सलमान खान, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैसे सफल अभिनेता अपनी आकर्षण के लिए विश्व बिख्यात हैं
इस तरह भारतीय लोगों की जो प्राकृतिक सुन्दरता है, बाह्य अथवा आन्तरिक , दोनों को देखना चाहिए लोगों का ब्योहार कैसा है रहन सहन कैसा है , भारतीय सभ्यता दुनिया की सबसे सुन्दर सभ्यता है और इस तरह से इस वेबसाइड का जो सर्वे है उसे मै गलत करार देता हूँ

शुक्रवार, फ़रवरी 26, 2010

एक नया अध्याय

सचिन रमेश तेंदुलकर एक ऐसा भारतीय सितारा जो की एक बार फिर समूचे भारत को अपनी चमक से जगमगा दिया
अपने लम्बे क्रिकेटकैरिअर में एक बार फिर यह दिखा दिया है की अभी मैदान पर अकेला चमक सकता है इस एक दिवसीय क्रिकेट मैच के इतिहास मे एक और अध्याय जोड़ते हुए सचिन ने २४ फरवरी २०१० को खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट मैच जो की दक्षिण अफ्रीका और भारत के मध्य खेला गया
२०० रनों की पारी खेलते हुए स्कोर खड़ा किया बदले में दक्षिण अफ्रीका २४८ रन ही बना सकी और धरासाई हो गयी सचिन ने २०० रनों की पारी खेल कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो की विश्व रिकॉर्ड है
५ जनवरी १९७१ में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का सुरुआत हुवा और १९८४ में रिचेर्ड्स ने १८० रनों की पारी खेली थी
इसके ३ साल बाद १९८७ में एक और १८० रनों की पारी खेली
इसके १० साल बाद सईद अनवर ने १९९७ में १९० रनों की पारी खेली
इसके १२ साल बाद २००९ में चार्ल्स कोवेंट्री ने सईद अनवर की बराबरी की और १९४ रन नोट आउट भी रहे
वन इतिहास में १८० रनों की पारी खेलने वालो में सचिन का भी नाम है जोकि १९९९ में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ १८६ रन बनाये थे
और फिर एक बार २४ फरवरी २०१० में ग्वालिअर साऊथ अफ्रीका के खिलाफ २०० रनों की पारी खेली
हम भारतीयों को सचिन पर गर्व है|